मंदसौर – आल इंडिया भावसार क्षत्रिय। महासभा का महिला अधिवेशन सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ
मंदसौर भावसार समाज राष्ट्रीय महिला अधिवेशन कुशा भाऊ ठाकरे आडिटोरियम मंदसौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश जी देवड़ा मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता,राज्यसभा सांसद श्री बंशीलालजी गुर्जर, मंदसौर क्षेत्र के विधायक विपिन जी जैन, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह जी सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता जी चावला, क्षेत्रीय पार्षद भारती जी पाटीदार, श्री नरेश जी चंदवानी की गरीमामयी उपस्थिति रही
उक्त कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे अखिल भारतीय भावसार क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्माननीय श्री राजू जी जवलकर, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा जी मगरे, हाई पावर कमेटी सदस्य सम्मानीय श्री अनिल जी धवले, सम्मानीय मनोज जी पुटाने, सम्मानीय श्री किशन राव जी गडाले, भावसार समाज प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय श्री विपिन जी भावसार,
सत्यनारायण जी भावसार भोपाल ,मंदसौर भावसार समाज अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी भावसार भावसार समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण जी भावसार की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया !
इस गौरवशाली समागम में देशभर के विभिन्न प्रांतो तेलंगाना,कर्नाटक,महाराष्ट्र, गुजरात ,छत्तीसगढ़, राजस्थान,हैदराबाद आदि व म.प्र. के सभी जिलों से आई मातृशक्ति ने समाज के नवनिर्माण और सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
अधिवेशन का मुख्य केंद्र महिला आत्मनिर्भरता, शिक्षा और नेतृत्व क्षमता रहा। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागने और पारिवारिक मूल्यों को सहेजते हुए प्रगति की राह पर बढ़ने का आह्वान किया। दशपुर भावसार समाज की महिला इकाई के उत्कृष्ट प्रबंधन की सर्वत्र सराहना हुई,व समाज की प्रतिभाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया , अंत में विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाली समाज की मेधावी महिलाओं को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन एडव्हॉकेट संतोष जी देवताले बुरहानपुर द्वारा किया गया व
अंत में आभार मंदसौर दशपुर भावसार समाज अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भावसार, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण प्रधुमन भावसार,सचिव संजय भावसार, सपना मुरलीधर जी भावसार व कोषाध्यक्ष मनीष भावसार व श्रीमती सपना बबलू भावसार ने संयुक्त रूप से माना !
यह जानकारी मीडिया*प्रभारी
देवेंद्र भावसार एवं नवीन भिंडवाल ने दी

