ग्राम बेहपुर, खजूरीपंथ एवं हरचंडी में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित
शिविर में 443 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ
मंदसौर – टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम बेहपुर, खजूरीपंथ एवं हरचंडी में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ ही टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान ग्राम सरपंचों को निक्षय मित्र बनाया गया तथा उनके द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर लाभ लिया। तीनों स्थानों पर आयोजित शिविरों में कुल 443 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जिसमें 243 पुरुष एवं 200 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर में कुल 198 एक्सरे किए गए, जिनमें 6 एक्सरे एब्नार्मल पाए गए। इसके अलावा 27 स्पूटम सैंपल कलेक्शन एवं 22 सीवाई टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत 185 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 143 लोगों की ब्लड शुगर जांच तथा 354 लोगों की बीपी जांच की गई। साथ ही टीबी मरीजों को 10 फूड बास्केट वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने एवं टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई।

