कदवासा बालापुरी की तलाई में घुसे मगरमच्छ का 5 घंटे बाद सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कदवासा बालापुरी की तलाई में घुसे मगरमच्छ का 5 घंटे बाद सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

कदवासा बालापुरी की तलाई में घुसे मगरमच्छ का 5 घंटे बाद सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

वन विभाग की कड़ी मशक्कत, ट्रैक्टर-पंखे से पानी तोड़कर पकड़ा गया मगरमच्छ

सिंगोली:-कदवासा बालापुरी नई आबाद स्थित तलाई में मंगलवार दिनांक 29/07/2026 को घुसे मगरमच्छ से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

श्रीमान वनमंडलाधिकारी नीमच श्री एस.के. अटोदे और उपवनमंडलाधिकारी नीमच श्रीमती सरोज रोज के मार्गदर्शन में, वन परिक्षेत्राधिकारी रतनगढ़ के साथ परिक्षेत्र सहायक सिंगोली व स्टॉफ ने संयुक्त अभियान चलाया।

लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने ट्रैक्टर और पंखे की मदद से तलाई का पानी तोड़कर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। पकड़ने के बाद उसे पिंजरे में डालकर शासकीय उड़न दस्ते के माध्यम से गांधीसागर चम्बल नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ बापूलाल दायना, वनरक्षक भूपेंद्र बैरागी, सदाशिव धाकड़, निरंजन पारासर, सुरक्षा श्रमिक शंभूलाल प्रजापत, घीसालाल गुर्जर, रमेश गुर्जर
, बाबूलाल धाकड़, वाहन चालक बालकिशन, लीलाधर सुथार, लाइनमेन कन्हैयालाल और अन्य ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जलाशयों के पास सतर्क रहें और वन्यजीव दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

महेंद्र सिंह राठौड़

Shares
ALSO READ -  ग्राम मोड़ी स्थित सुप्रसिद्ध आरोग्यधाम महामाया मोड़ी माताजी में दानपात्र खोला गया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *