सेंट कबीर पब्लिक स्कूल में हष्रोल्लास के साथ बना गुरु पूर्णिमा पर्व।
मंदसौर । स्थानीय सेंट कबीर पब्लिक स्कूल मंदसौर में गुरु पुर्णिमा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया सभी छात्र छात्राओं और स्टाफ सदस्यो द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री गायत्री प्रसाद शर्मा ने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु माता होती हैं, वहीं उसमें आचार, विचार और संस्कारों का बिजारोपण करती है श्री शर्मा ने गुरु की महत्ता और जीवन में गुरु के महत्व को बताते हुए गुरु पुर्णिमा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर श्री गायत्री प्रसाद शर्मा ने कहा कि अति प्राचीन काल से ही गुरु शिष्य परंपरा चली आ रही है पहले बच्चे आश्रमों में रहकर शिक्षा ग्रहण करते थे वे अपने सारे दैनिक कार्य और आश्रम की सारी जिम्मेदारी खुद उठाते थे आश्रमों में गुरु का आदेश सर्वोपरि होता था । उन्होंने बच्चों को शिवाजी और जीजा बाई और एकलव्य और अरुणि की कहानी सुनाकर उनसे प्रेरणा लेने हेतु कहा इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता भदौरिया, श्रीमती निमिषा अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे , बच्चों ने सरस्वती वंदना और गुरुओं के प्रति आभार हेतु शुक्रिया शुक्रिया गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही भाषण कविता, गीत और गुरु के महत्व पर कविता पाठ किया
कार्यक्रम का संचालन फरहत फातेमा और माहेनूर ने किया व आभार श्रीमती महक भावनानी ने माना इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के सदस्य समस्त स्टाफ और बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया यह जानकारी विद्यालय की पी आर ओ कुमारी ट्विंकल वर्मा ने दी l

