कुमावत क्षत्रिय महासभा की बैठक उदयपुर के सुखेर ‘भवगीत सेवा सदन’ में आयोजित

कुमावत क्षत्रिय महासभा की बैठक उदयपुर के सुखेर ‘भवगीत सेवा सदन’ में आयोजित

मंदसौर

Shares

कुमावत क्षत्रिय महासभा की बैठक उदयपुर के सुखेर ‘भवगीत सेवा सदन’ में आयोजित

भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा (रजि.) की राष्ट्रीय मंत्रिमंडल एवं कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 14 जुन 2026 को  उदयपुर के सुखेर 200 फीट बाईपास स्थित ‘भवगीत सेवा सदन’ में आयोजित हुई भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा (रजि.) की राष्ट्रीय मंत्रिमंडल एवं कार्यकारिणी की बैठक में समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। अब राष्ट्रीय स्तर से लेकर जोन और जमीनी इकाई स्तर तक संगठन में महिलाओं की 25 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह घोषणा आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत ने की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सामाजिक स्तर पर भी उनका मजबूत होना बेहद जरूरी है।

मंदसौर का गौरव: विशेष रूप से हुआ सम्मान

इस राष्ट्रीय बैठक में मंदसौर भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उदयपुर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मंदसौर के समाजजनों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और सक्रियता के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि मंदसौर का कुमावत समाज हमेशा से सामाजिक उन्नति में अग्रणी रहा है। इससे पूर्व भी मंदसौर की पावन धरा पर भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा का विशाल प्रांतीय अधिवेशन बेहद सफल तरीके से आयोजित हो चुका है, जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान करते हुए समाज उत्थान के संकल्प दोहराए गए थे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उदयपुर की बैठक में भी मंदसौर के समाजसेवियों का गौरव बढ़ाया गया।
इस सफल आयोजन में मंदसौर जिलाध्यक्ष वरदीचन्द छापरवाल, महामंत्री राजेश अडानिया, उपाध्यक्ष राजू मुण्डेल एवं मीडिया प्रभारी हेमंत कुमावत, सुरजमल कुमावत सहित विभिन्न राज्यों से आए परामर्शदाताओं और सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंतिम चरण में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

ALSO READ -  जिनशासन की छत्रछाया में सेवा के संकल्प से सजी शपथ विधि

संशोधित संविधान का विमोचन और नासिक में होंगे चुनाव

बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और ईश वन्दना के साथ हुई। इस मौके पर डॉ. मदनमोहन टांक ने कुमावत जाति के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हेमंत कुमावत ने जानकारी दी कि बैठक में उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा महासभा की संशोधित संविधान पुस्तिका का विमोचन  किया गया। इसके साथ ही बैठक में महाराष्ट्र के श्रीकांत तुसे ‘परदेशी’ द्वारा राष्ट्रीय महासभा के आगामी चुनाव महाराष्ट्र के नासिक में कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली-हरियाणा सहित उत्तर व दक्षिण भारत में राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की सीटें बढ़ाने के प्रस्तावों पर भी गहन मंथन हुआ।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *