श्रावण माह 2026 के विभिन्‍न आयो‍जनों के संबंध में श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्‍पन्‍न 

श्रावण माह 2026 के विभिन्‍न आयो‍जनों के संबंध में श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्‍पन्‍न 

मंदसौर

Shares

श्रावण माह 2026 के विभिन्‍न आयो‍जनों के संबंध में श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्‍पन्‍न 

मंदसौर 20 जुलाई 2026 /  श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को किया गया। उक्‍त बैठक में श्रावण माह 2026 के अंतर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों एवं व्यवस्थाओं के बारे में निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी श्री टीएस बघेल, एसडीएम श्री पाटीदार, प्रबंधक श्री राहुल रुनवाल तथा समिति सदस्य गण उपस्थित थे।  

बैठक में बताया गया कि मंदिर दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत मंदिर का समय प्रातः 5:00 से रात्रि 11:00 तक पूर्व अनुसार निर्धारित रहेगा। प्रतिवर्ष अनुसार सोमवार, रविवार, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी तथा अन्य विशेष त्‍यौहारों पर सुरक्षा की दृष्टि से गर्भ गृह में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा दर्शनार्थ बाहर से दर्शन लाभ ले सकेंगे।  मनोकामना अभिषेक श्रावण मास में प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक संस्कृत पाठशाला के वेदपाठी ब्राह्मणों तथा आचार्य श्री विष्णु प्रसाद जी ज्ञानी द्वारा कराया जाएगा।  इस अवसर पर भगवान की शयन आरती महाकाल की तर्ज पर दीपक की ज्योति से करने के संबंध में भी चर्चा एवं निर्णय लिया गया। ब्राह्मणों द्वारा किए जाने वाले जजमानी अभिषेक पूजा हवन आदि मंदिर व्यवस्था के दृष्टिगत हाल नंबर दो में किए जाएंगे पुजारी जी ड्यूटी टाइम में मंदिर गर्भ गृह में यात्री दर्शनर्थियों की फूल माला भगवान को अर्पण करेंगे। मंदिर परिसर में स्थित यात्री विश्रामगृह में निशुल्क व्यवस्था एवं श्री पशुपतिनाथ अतिथि गृह में सशुल्क व्यवस्था रहेगी। श्रावण माह में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए भी निर्णय लिया गया। 

ALSO READ -  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का लाभ लेकर महेश नागर ने किया मसाला उद्योग स्थापित

बैठक में बताया गया कि घाट पर स्नान व्यवस्था पेयजल सफाई एवं मंदिर पहुंच मार्ग चंद्रपुरा खिलचिपुरा, पुरानी पुलिया, नवीन पुलिया, महू नीमच रोड पर स्थित गेट तथा चौराहे की एवं मंदिर सिह द्वार चौराहे की स्ट्रीट लाइट की दुरुस्ती तथा आकर्षक विद्युत साज सज्‍जा करवाई जाएगी साथ ही घाट की सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए भी कार्य किया जाएगा श्रावण माह में यात्रियों के स्वास्थ्य हेतु  डॉक्टर, कंपाउंडर ,आवश्यक औषधियां तथा प्राथमिक उपचार के लिए व्यवस्था रहेगी इस दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है बैठक में भगवान श्री पशुपतिनाथ जी की राजसी  एवं पालकी यात्रा निकालने के संबंध में भी चर्चा एवं निर्णय लिए गए । बैठक में श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर तथा अतिथि गृह चंद्रपुरा की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया गया। 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, विद्युत अभियंता, लोक निर्माण विभाग इत्यादि विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

बैठक के बाद कलेक्टर ने पशुपतिनाथ केफ़िटेरिया रोड तथा रेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। 

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *