पार्षद भारती पाटीदार की अनुकरणीय पहल वार्ड में लगाया महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

पार्षद भारती पाटीदार की अनुकरणीय पहल वार्ड में लगाया महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

मंदसौर

Shares

पार्षद भारती पाटीदार की अनुकरणीय पहल वार्ड में लगाया महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

मंदसौर।  जिला योजना समिति सदस्य एवं नगर पालिका परिषद में वार्ड कं्र 39 की पार्षद भारती पाटीदार द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए वार्ड में नियुद्ध प्रहार आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का  10 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।  जिसका शुभारंभ अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में  नगर पालिका अध्यक्ष महोदय रमा देवी जी गुर्जर,  पूर्व न्यायाधीश आदरणीय रघुवीर सिंह चुंडावत, समाज सेवक रमेश जी काबरा, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री पुलकित जी पटवा,  वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जी सिसोदिया, सार्थक संस्था की डायरेक्टर  डॉक्टर उर्मिला जी तोमर एवं पार्षद भारती जी पाटीदार उपस्थित रही।
स्वागत उदबोधन देते हु वार्ड 39 की पार्षद भारती जी पाटीदार ने बताया महिलाएं सुरक्षित रहेगी तो समाज सुरक्षित होगा आज के समय में सबसे ज्यादा आवश्यकता महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महसूस की जारी है उसको लेकर एक छोटा सा प्रयास है की क्षेत्र की बहनों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत किया जाए। इस सार्थक प्रयास के माध्यम से बहनें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ाएगी । हमारी बहनें और बेटियां साहस सुरक्षा और आत्मविश्वास का मंत्र सीख रही है। यह छोटा सा प्रयास महिलाओं की सुरक्षा आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की ओर एक मजबूत कदम साबित होगा।
नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने बताया कि पार्षद भारती पाटीदार द्वारा किया गया प्रयास अभिनव है आज के समय में महिलाओं का हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।
पत्रकार प्रकाश सिसौदिया ने कहा कि महिलाआें को आत्मरक्षा के गुण अवश्य सिखने चाहिए। इस प्रकार के कैंप लगातार आयोजित होते रहना चाहिए ताकि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। अन्य अतिथियों ने भी अपना उद्बोधन दिया और इस शिविर को लगाने के लिए पार्षद भारती पाटीदार की सराहना की।
शिक्षक के रूप में  नियुद्ध गुरु प्रवीण भंडारी और आदित्य अपने नियुद्ध शक्ति प्रहार की तकनीकों से  प्रशिक्षित कर रहे हैं शिविर में रोजाना लगभग 50 महिलाएं इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर  स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करने  करने की तकनीक सीख रही है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *