जिला पुलिस अधीक्षक ने देखी अधिक मास में गोवर्धननाथ मंदिर और जगदीश मंदिर की व्यवस्थाएं

जिला पुलिस अधीक्षक ने देखी अधिक मास में गोवर्धननाथ मंदिर और जगदीश मंदिर की व्यवस्थाएं

मंदसौर

Shares

जिला पुलिस अधीक्षक ने देखी अधिक मास में गोवर्धननाथ मंदिर और जगदीश मंदिर की व्यवस्थाएं

मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने शुक्रवार को जीवागंज स्थित नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गोवर्धननाथ मंदिर और जगदीश मंदिर की व्यवस्थाओं को देखा और दोनों मंदिरों में भगवान के दर्शन वंदन किये। वर्तमान में अधिक मास चल रहा है और अधिक मास में भगवान के दर्शनों का विशेष महत्व होता है इसलिए प्रतिदिन सुबह और विशेषकर रात्रि के समय में जीवागंज में अच्छी खासी भीड भक्तों की उमड रही है। इसलिए व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसपी स्वयं मौके पर आये और व्यवस्थाएं जांची।  इस दौरान एसपी दोनों मंदिरो के अंदर गये और दर्शन वंदन किये। गोवर्धननाथ मंदिन मंदिर समिति द्वारा दुपट्टा औढकर एसपी श्री मीना का सम्मान भी किया। वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ने दोनों मंदिर की प्राचीनता, महत्व और परम्परा के बारे में बताया। इस दौरान श्री मीना ने आमजनों से भी चर्चा की और श्री राधाकृष्ण ग्रुप द्वारा लगाये गये पेयजल के प्याऊ पर भी पहुंचे। जाते समय एसपी श्री मीना ने अम्बे माता मंदिर के भी दर्शन किये।
इस अवसर  पर एसपी श्री मीना ने कहा कि यहां आकर बड़ा अच्छा लगा है मंदसौर धार्मिक नगरी यहां पर हर उत्सव और त्यौहार पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। दोनों मंदिर अति प्राचीन है दोनो का विशेष महत्व है। इस अवसर पर सीएसपी जितेन्द्र कुमार भास्कर, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी, विजयेन्द्र फांफरिया भी उपस्थित थे। 

Shares
ALSO READ -  गोचर, शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु शिवसेना द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ को दिया ज्ञापन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *