सदैव सत्य का पालन करें हमारे सभी शास्त्र इसी बात की प्रेरणा देते है- स्वामी केशवानंद जी

सदैव सत्य का पालन करें हमारे सभी शास्त्र इसी बात की प्रेरणा देते है- स्वामी केशवानंद जी

मंदसौर

Shares

सदैव सत्य का पालन करें हमारे सभी शास्त्र इसी बात की प्रेरणा देते है- स्वामी केशवानंद जी

नारद भक्ति सूत्र का हुआ समापन, आज से होगे सत्यव्रत चैतन्य जी के प्रवचन

मंदसौर।  पुरूषोत्तम (अधिक) मास के अवसर पर केशव सत्संग भवन, खानपुरा में पुरूषोत्तम (अधिक) मास  के शुभ अवसर पर  पूज्य पाद केशवानंद जी महाराज चिन्मय मिशन आकोला ने नारद भक्ति सूत्र पर आधारित दिव्य प्रवचनों का समापन रविवार को हुआ अब आज से 15 जून तक प्रतिदिन  सत्यव्रत चैतन्य जी  नर्मदा तट के प्रवचनों का आयोजन  आयोजन प्रात: 8.30 बजे से 10 बजे तक  होगा।
दिनांक 31 मई 2026, रविवार को नारद भक्ति सूत्र का समापन करते हुए करते हुए  केशवानंद जी महाराज चिन्मय मिशन आकोला ने बताया कि आज के समय में विश्वास बहुत कम हो रहा है प्रत्येक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर संदेह कर रहा है जिसका का मुख्य कारण झूठ बोलना है झूठ बोलने से अविश्वास की भावना उत्पन्न होती है। इसलिए सदा सत्य बोलना चाहिए और हमारे शास्त्र भी इसी बात को बताते है। सदैव सत्य का पालन करना चाहिए। स्वामी जी ने  बताया कि मन में और खान पान में शुद्धता और पवित्रता रखना चाहिए क्योंकि जैसा हमारा मन होगा वैसा हमारा कर्म होगा और जैसा हमारा खान पान होगा वैसा हमारा जीवन होगा इसलिए मन और खान पान मलीन नहीं होना चाहिए। भोजन करते समय सबसे पहले भगवान का नाम लेना चाहिए ताकि भोजन पवित्र हो जाये।
धर्मसभा में स्वामी जी ने बताया कि मनुष्य में दया भाव होना चाहिए जिस मनुष्य में दया भाव नही होता है वह पशु के समान होता है। हमें सभी अन्य प्राणियों के प्रति दया भाव रखना चाहिए। आपने बताया कि जीवन में आसित्कत्व का भाव होना चाहिए भगवान के प्रति समर्पण होना चाहिए भगवान पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए मन में ये भाव रखों की भगवान हमारे साथ है। इस प्रकार रविवार को नारद भक्ति सूत्र का समापन हुआ। समापन अवसर पर केशव सत्संग  भवन ट्रस्ट मंडल ने स्वामी जी का धन्यवाद ज्ञापित कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों को नारद भक्ति सूत्र ग्रंथ का वितरण किया गया और स्वामी जी ने इसे प्रतिदिन पढ़ने की प्रेरणा दी।

ALSO READ -  आर.आर.बी. द्वारा एक्स-रे मशीन भेंट

आज से होगा रामचरित मानस कथा का प्रारंभ
केशव सत्संग भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चंद्र सेठिया और सचिव कारूलाल सोनी ने बताया कि  दिनांक 17 मई से प्रारंभ हुए नारद भक्ति सूत्र  का  समापन रविवार को हुआ जिसके साथ ही पूज्यपाद स्वामी श्री केशवानंद जी विदा दी गई और अब आज1 जून से स्वामी सत्यव्रत चैतन्य जी नर्मदा तट के द्वारा रामचरित मानस का वाचन किया जायेगा।  केशव सत्संग भवन ट्रस्ट मंडल ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में प्रवचनों का लाभ लेने का निवेदन किया है। 

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *