नगर में जल संकट नहीं, पर्याप्त जल प्रदाय हेतु नगर पालिका सक्रिय – कंथार डेम, मोरवनी दोह एवं आजाद जलाशय का नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मंदसौर- भीषण गर्मी के दौरान मंदसौर नगरवासियों को सुचारू एवं पर्याप्त जल प्रदाय सुनिश्चित हो, इस उद्देश्य से आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने कंथार डेम, मोरवनी दोह एवं आजाद जलाशय का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जल प्रबंधन व्यवस्था को लेकर जलकल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि शहर की जनता को समय पर पेयजल उपलब्ध होता रहे और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका शहरवासियों को बेहतर जल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर सक्रिय एवं प्रयासरत है। वर्तमान में नगर में किसी भी प्रकार का जल संकट नहीं है।
इस दौरान जलकल सभापति श्री निलेश जी जैन, पार्षद श्री कमलेश जी सिसोदिया, श्री गोवर्धन जी कुमावत एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

