कांग्रेस ने निकाला मंदसौर में मशाल जुलूस

कांग्रेस ने निकाला मंदसौर में मशाल जुलूस

मंदसौर

Shares

कांग्रेस ने निकाला मंदसौर में मशाल जुलूस

मंदसौर । नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में शनिवार शाम कांग्रेस ने मंदसौर में मशाल जुलूस निकाला । इस दौरान दोषियो पर सख्त कार्यवाही की मंाग की गई । 

शनिवार की शाम 7.15 बजे  बाद कांग्रेस ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध गांधी चौराहा से मशाल जुलूस निकाला । दरअसल प्रदेश कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालने के निर्देश दिए थे । इस दौरान केन्द्र सरकार और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया गया । मशाल जुलूस गांधी चौराहा से युवराज क्लब रोड, बस स्टेण्ड, भारत माता चौराहा, कालीदास मार्ग, घंटाघर, कालाखेत, होटल नीलम रोड, दयामंदिर रोड होकर पुनः गांधी चौराहा पहुंचा । इस दौरान कांग्रेसजनो के हाथो में मशाले रही । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि अब तक 80 बार पेपर लीक हो गए है । केन्द्र की भाजपा सरकार 22 लाख छात्रों का हित करने में विफल रही है । उन्होंने कहा कि मंदसौर जिले के भी 1200 विद्यार्थी प्रभावित हुए है ।  पुर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि नीट की परीक्षा का पेपर लीक होना दुर्भाग्य पूर्ण है । दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए । संचालन जिला संगठन महासचिव अजय लोढ़ा ने किया । आभार शहर अध्यक्ष ईष्टा भाचावत एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विकास दशोरा ने माना । इस अवसर पर महिला कांगे्रस की जिला प्रभारी यास्मीन शैरानी ,मंजीतसिंह टूटेजा,डॉ.प्रीतिपालसिंह राणा,कांतिलाल राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़ विजेश मालेचा,अनिल शर्मा,दिलीप देवड़ा, गोपालसिंह गुर्जर, निर्विकार रातड़िया , राखी सत्रावाला ,अनीस मंसूरी ,युनुस मेव,पंकज जोशी,सुनीता बंडी, वर्षा सांखला, कमलेश जैन,राजनारायण लाड़,अजय मारु,राघवसिंह शक्तावत,सम्यक जैन, प्रणय धाकड़ ,मनोहर नाहटा, लियाकत निलगर, राजेन्द्र सेठिया,संजय सोनी, कैलाश मकवाना,निर्मल बसेर, रमेशचन्द्र सेठिया, मजहर खान, विजय मारु, आदर्श जोशी,वाहिद जैदी आदि उपस्थित थे ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *