शिवसेना यूटीबी द्वारा भीषण गर्मी 43 डिग्री में गांधी चौराहा पर प्रदर्शन कर जिला चिकित्सालय में एसडीपी मशीन की कि मांग की गई,10 दिवस मे निराकरण नही हुआ भे भेपाल मे करेगे जल सत्याग्रह-सुनिल शर्मा
तितरोद की श्री वृंदावन धाम गौशाला समिति के आसपास की गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
मंदसौर। एसडीपी मशीन सोनोग्राफी मशीन स्थाई डॉक्टर की मन्दसौर जिले की जनता एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारो द्वारा लगातार मांग की जा चुकी है, जिसमें सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा आश्वासन भी दिया गया और विधायक, जिला प्रभारी मंत्री व जिला प्रशासन को जनता द्वारा बार बार आवेदन, निवेदन, ज्ञापन भी दिए गए उसके बाद भी आज तक एसडीपी मशीन जिला चिकित्सालय मंदसौर में नहीं आई है और ना ही यहां सोनोग्राफी मशीन के साथ स्थायी डॉक्टर की व्यवस्था है। शासन द्वारा एसडीपी मशीन के टेक्निशियन की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी हैं।
उसी कड़ी में शिवसेना यूटीबी द्वारा एसडीपी मशीन व सोनोग्राफी मशीन के साथ स्थायी डॉक्टर की व्यवस्था व सीतामऊ के गांव तीतरोद की श्री वृंदावन धाम गौशाला समिति के आसपास की गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। 10 दिवस के भीतर अगर उक्त मागों का निराकरण नहीं हुआ तो शिवसेना यूटीबी मध्य राज्य प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व जिला चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन व मुख्यमंत्री निवास भोपाल के पास शीतल दास बगिया में जल सत्याग्रह किया जाएगा किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारी शिवसेना युटीबी मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा, आईटी सेल राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़, महिला आघाड़ी सेना राज्य प्रमुख श्यामा देवी नायक, संभाग उप प्रमुख अनिल माली, युवा सेना जिला प्रमुख शुभम कछावा, आईटी सेल संभाग प्रमुख शैलेंद्र विश्वकर्मा, आईटी सेल जिला प्रमुख राजेश राठोर, जिला उप प्रमुख रघुनाथ नायक, प्रताप सिंह भाटी, सीतामऊ तहसील प्रमुख निलेश पाटीदार, राहुल राव, जसवंत सुराणा, दीपक नायक, मुकेश, अर्जुन, अशोक दमानी, राजू गणपत परमार, राकेश, टम्मा बाई, राधाबाई, गिरिजा बाई, गुड्डी बाइर्, राधाबाई सहित सैकड़ो शिव सैनिक मातृशक्ति मौजुद थे।

