देर रात जीरन थाने पहुंचे एसपी राजेश व्यास, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, फरियादियों से किया संवाद

देर रात जीरन थाने पहुंचे एसपी राजेश व्यास, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, फरियादियों से किया संवाद

नीमच

Shares

देर रात जीरन थाने पहुंचे एसपी राजेश व्यास, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, फरियादियों से किया संवाद

नीमच। जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बीती देर रात करीब 12 बजे जीरन पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से थाना परिसर में हलचल का माहौल बन गया। एसपी व्यास ने थाने में मौजूद फरियादियों एवं शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मालखाना, बंदी गृह, रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था एवं थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही रात्रि गश्त व्यवस्था को लेकर भी जानकारी प्राप्त की और विभिन्न गश्ती पॉइंटों की जांच कर पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसपी व्यास ने थाना स्टाफ को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजग रहने की हिदायत दी। उनके निरीक्षण को लेकर पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Shares
ALSO READ -  राजस्‍व महाअभियान के तहत खडावदा एवं जागोली के ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं से रूबरू हुए कलेक्‍टर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *