श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पर कलश स्थापना एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा आज, पंच कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं भागवत कथा का भी होगा समापन
भादवामाता । नगर के जवासा रोड पर स्थित आनंद आश्रम पर क्षेत्र वासियों की ओर से महंत श्री श्री 108 अमरदास जी महाराज के नेतृत्व में बालाजी मंदिर पर कलश स्थापना एवं नव निर्मित मंदिर पर शिव परिवार कि प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में 12:15 बजे संपन्न होगी । साथ ही 108 श्री ब्रह्मानंद दास जी रामायणी महाराज विजयपुर वाले के द्वारा 8 मई से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं आचार्य पंडित नारायण शास्त्री के नेतृत्व में पंच कुंण्डिय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें मुख्य यजमान निरंजन नागदा, झालरी के सरपंच कारुलाल गुर्जर सहित अन्य श्रद्धालु यज्ञ में अपनी और से आहुतियां दे रहे हैं । इस आयोजन को लेकर भादवामाता सहित आसपास के क्षेत्र में बड़ा ही उत्साह है ।सभी क्षैत्रवासियों के सहयोग से 8 मई को डीजें बाजें के साथ भादवामाता मंदिर से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ यह आयोजन महा आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ आज संपन्न होगा ।
1 लाख7 हजार कि बोली लगाकर शिखर पर कवश चढ़ाऐंगे झलरी के सरपंच कारुलाल गुर्जर
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए राघेशायाम कुमावत ने 71 हजार कि बोली लगाई

