पोकलेन मशीन से नगर पालिका कर रही है बड़े नालों की सफाई
मंदसौर – नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर के निर्देश पर वर्षा ऋतु में नगर के निचले क्षेत्र में जल भराव को रोकने के लिए वर्षा पूर्व आवश्यक तैयारी की जा रही है नगर पालिका परिषद पोकलेन मशीन से धान मंडी पंप हाउस के समीप बड़े नाले एवं राजा गुलाब गेट के पास मोहम्मद शफी के मकान के सामने की ओर बड़े नाले की सफाई कर रही है तथा यहां निकले गाद मिट्टी कूड़ा करकट को ट्रैचिग ग्राउंड पर भिजवाने का कार्य कर रही है नगर पालिका स्वास्थ्य सभापति श्रीमती दीपमाला रामेश्वर मकवाना एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री हेमचंद शर्मा ने बताया कि नगरपालिका के द्वारा आगामी दिनों में और भी बड़े नालों की सफाई की जावेगी ताकि वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या नहीं हो
WhatsApp Group
Join Now

