सरवानिया महाराज वार्ड की नालियों में गंदगी, परिषद नदारद, लोगों ने खुद उठाया फावड़ा, शुरू की सफाई

सरवानिया महाराज वार्ड की नालियों में गंदगी, परिषद नदारद, लोगों ने खुद उठाया फावड़ा, शुरू की सफाई

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सरवानिया महाराज वार्ड की नालियों में गंदगी, परिषद नदारद, लोगों ने खुद उठाया फावड़ा, शुरू की सफाई

सरवानिया महाराज :- नगर परिषद के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर एक बार फिर सामने आया है। नगर के कई वार्डों और गलियों में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। समय पर सफाई नहीं होने से जहां दुर्गंध फैल रही है, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे आमजन परेशान हैं।
सफाई व्यवस्था की इस लचर स्थिति के बीच एक जागरूक नागरिक ने खुद ही जिम्मेदारी उठाते हुए नालियों की सफाई शुरू कर दी। बिना किसी प्रशासनिक सहयोग के वह अकेले ही गंदगी हटाते नजर आया। यह पहल जहां नागरिक जागरूकता की मिसाल है, वहीं नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है।
मौके से सामने आई तस्वीरें इस हकीकत को बयां कर रही हैं कि नागरिकों को अपनी ही बस्ती की सफाई खुद करनी पड़ रही है। कई स्थानों पर लोग स्वयं फावड़ा और अन्य उपकरण लेकर नालियों की सफाई में जुटे दिखाई दिए। यह स्थिति नगर में स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है।
स्थानीय नागरिकों में इसको लेकर खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि नगर परिषद नियमित रूप से सफाई कार्य कराए, तो ऐसी नौबत ही नहीं आए। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राकेश चौहान पर भी स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लापरवाही के आरोप सामने आ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि समय पर सफाई नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में खुद ही नालियां साफ करनी पड़ रही हैं।
इधर, आज डीकेन क्षेत्र में स्वच्छता टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। यदि यह स्वच्छता टीम सरवानिया महाराज भी पहुंचती है, तो यहां की वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *