जीरन व बोरदिया कलां में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

जीरन व बोरदिया कलां में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

नीमच

Shares

जीरन व बोरदिया कलां में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

नीमच! गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन दिनांक 03.05.2025 रविवार को जैन आराधना भवन, जीरन व ग्राम पंचायत भवन,  बोरदिया कलां में आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाकर विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन के उपचार हेतु सलाह दी जावेगी एवं मोतियाबिंद रोग से ग्रसित नेत्र रोगियों के ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण सहित) गोमाबाई नेत्रालय में निर्धारित दिनांक को निःशुल्क किये जाएंगे। साथ ही शिविर  के दौरान आने वाले नेत्र रोगियों को आवश्यकतानुसार दवाइयां  निःशुल्क  प्रदान दी जावेगी । सभी नेत्र रोगियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ अपना आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर अवश्य  लेकर आवें। अतः क्षेत्र की जनता से अनुरोध है अधिक से अधिक संख्या में अपनी आँखों की निःशुल्क जाँच करवाकर इस सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य  उठाएं।

Shares
ALSO READ -  कुकड़ेश्वर नगर में मतदाता सूची निर्वाचन के बि एलओ से काम लेना प्रारंभ किया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *