जीव दया समिति मनासा ने अरावली गौशाला में 251 फीट लंबी होदी का निर्माण कर गोमाता को समर्पित की।

जीव दया समिति मनासा ने अरावली गौशाला में 251 फीट लंबी होदी का निर्माण कर गोमाता को समर्पित की।

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

जीव दया समिति मनासा ने अरावली गौशाला में 251 फीट लंबी होदी का निर्माण कर गोमाता को समर्पित की।

कुकडे़श्वर। पशु पक्षी जीव दया समिति, मनासा द्वारा गौसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए अरावली गौशाला अमेरी कुकडे़श्वर में गौमाता को सुलभता से आहार एवं पानी उपलब्ध कराने हेतु 251 फीट लंबी होदी (चारा व पानी पात्र) का निर्माण कराया गया।
इस पावन कार्य का शुभारंभ शनिवार, 25 अप्रैल को समिति के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात गौमाता को समर्पित करते हुए सभी गोवंश को तरबूज एवं हरी घास का आहार कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान पशु पक्षी जीव दया समिति मनासा के सम्माननीय पदाधिकारी गौतम जी सेठिया, अक्षत जी मानावत, हर्षित जी कांठेड़, जितेन्द्र जी सेठिया, रजत जी गांधी, प्रवीण जी बाफना, सुमित जी सेठिया एवं यश जी मानावत सहित गौशाला समिति के कैलाश राठौर, महावीर सिसोदिया, सोनू शास्त्री, मोहित मोदी आदि गोसेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समिति के इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। यह पहल गौवंश के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश भी देती है।

Shares
ALSO READ -  न्यू इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन अतिथियों ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *