निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

नीमच

Shares

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

नीमच –  शासकीय आयुर्वेद औषधालय बमोरा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र बमोरा पर “पोषण पखवाड़ा” के तहत निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

        शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, श्वास, कास, प्रतिश्याय, उदर रोग, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त आदि रोगों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को संतुलित आहार, सुपोषण, स्तनपान के महत्व एवं बच्चों के मानसिक विकास हेतु समुचित पोषण के विषय में जानकारी दी गई।

        शिविर में डॉ.तारेन्द्र सिंह सोनगरा एवं श्री कानसिंह राणावत ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में कुल 36 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

Shares
ALSO READ -  विधायक सखलेचा ने छात्राओं को साइकिल वितरण कर, बोले- छात्र जीवन अपने जीवनकाल का स्वर्णिम समय होता
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *