सीबीएई के 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

सीबीएई के 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

मंदसौर

Shares

सीबीएई के 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

शिशुवन वर्ल्ड स्कूल के हिमांशु चौहान ने हासिल किया जिले में दूसरा स्थान

मंदसौर। शिक्षा के क्षेत्र में मंदसौर का नाम एक बार फिर सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। सीबीएसई कक्षा दसवी सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में द शिशुवन वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा और कड़े परिश्रम से सफलता का ऐसा परचम लहराया है, जिसने जिले में नया इतिहास रच दिया है।
स्कूल के प्रतिभावान छात्र हिमांशु चौहान ने 98.80% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिÞले की मेरिट सूची में भी द्वितीय स्थान बनाकर सबको गौरवान्वित किया । विशेष बात यह रही कि हिमांशु ने मुख्य विषय (गणित) में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया ।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के ‘समग्र विकास’ के संकल्प को सिद्ध किया है, जिसमें समर्थ बाबानी: 97%, पूजा पाटीदार: 95%, वीर होतवानी: 94.20%, जैनम बक्शी: 93.80%, नव्या कोठारी: 93% प्रीयल भावसार: 91.80%, निशिका चंदवानी ने 90.20% अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर द शिशुवन वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन श्री विजय जी सुराना ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों के अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। विद्यालय प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार पांडे, एडमिनिस्ट्रेटर श्री अर्जुन सिंह राठौर सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया है।
इस शानदार प्रदर्शन से पूरे जिले में जश्न का माहौल है और द शिशुवन वर्ल्ड स्कूल एक बार फिर उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *