सीतामऊ रोड पर निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि को लेकर  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सीतामऊ रोड पर निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि को लेकर  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर

Shares

सीतामऊ रोड पर निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि को लेकर  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह 10 अप्रैल शुक्रवार को मंदसौर दौरे पर आयें। इस दौरान सर्किट हाउस पर संजीवनी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. लाल बहादुर गुड्डू भैया, सूर्य नगर अफजलपुर ने सीतामऊ रोड को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ।
गुड्डू भैया ने मन्दसौर जिले के ‘मन्दसौर- सीतामऊ’ मार्ग की दयनीय स्थिति और वहां प्रतिदिन हो रहे भीषण सड़क हादसों के बारे में बताते हुए कहा कि मार्ग की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण कई निर्दोष नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं और कई गंभीर रूप से घायल होकर अपंगता का शिकार हो रहे हैं। इन हादसों के मुख्य कारणों में मार्ग पर कई खतरनाक मोड़ हैं जहाँ न तो रेडियम संकेतक हैं और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था।  सड़क के किनारों पर अतिक्रमण और क्षमता से अधिक भारी वाहनों के दबाव के कारण आवागमन असुरक्षित हो गया है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को बार-बार सूचित करने के बावजूद सुरक्षा मानकों में सुधार हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
गुडडू भैया ने मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष से कहा कि सुरक्षित आवागमन प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और प्रशासन की लापरवाही के कारण हो रही ये मौतें मानव अधिकारों का सीधा उल्लंघन हैं। अत: आपसे विनम्र प्रार्थना है कि: इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को मार्ग के तत्काल चौड़ीकरण और मरम्मत के निर्देश दिए जाएं। हादसों वाले संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए ताकि भविष्य में बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *