श्री विश्वकर्मा महोत्सव समिति कुमावत समाज के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली गईं 

श्री विश्वकर्मा महोत्सव समिति कुमावत समाज के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली गईं 

मंदसौर

Shares

श्री विश्वकर्मा महोत्सव समिति कुमावत समाज के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली गईं 

मंदसौर। प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी नगर में शनिवार को श्री विश्वकर्मा महोत्सव समिति कुमावत समाज के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भजनों पर नृत्य कर बड़ी संख्या में यात्रा में भाग लिया, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।

शोभा यात्रा श्री चारभुजानाथ मंदिर नयागांव नरसिंहपुरा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई नरसिंहपुरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा के समापन पर विश्वकर्मा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुमावत समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

Shares
ALSO READ -  मामला : शासकीय महाविद्यालय मंदसौर की जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे का
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *