वात्सल्य पब्लिक स्कूल का करियर फेस्ट बना छात्रों के भविष्य की मजबूत नींव
नामी यूनिवर्सिटियों के विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन, अभिभावकों ने सराहा
मंदसौर।उच्च शिक्षा और करियर को लेकर विद्यार्थियों की दुविधा दूर करने की दिशा में वात्सल्य पब्लिक स्कूल ने एक और प्रभावी पहल करते हुए भव्य करियर फेस्ट का आयोजन किया। इस आयोजन में करियर को लेकर मार्गदर्शन पाने के लिए छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। एक ही छत के नीचे देश की नामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटियों के विशेषज्ञों से सीधा संवाद करने का यह अवसर विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। करियर फेस्ट का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा, स्पष्ट मार्गदर्शन और सटीक जानकारी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान करना रहा। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि वात्सल्य पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि करियर निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। करियर फेस्ट छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी बेहद उपयोगी रहा। अभिभावकों ने सीधे यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों से चर्चा कर अपने बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। मंदसौर के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों और अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समय की जरूरत बताया।
देश की नामी यूनिवर्सिटियों ने दिया सीधा मार्गदर्शन
इस करियर फेस्ट में अमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर, कामावती यूनिवर्सिटी गुजरात, महिंद्रा यूनिवर्सिटी तेलंगाना, एसआर यूनिवर्सिटी वारंगल, एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी इंदौर, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस इंदौर सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह रहा खास…
यूनिवर्सिटी विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न कोर्स, एडमिशन प्रोसेस, स्कॉलरशिप और करियर संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वन-टू-वन काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों ने अपने सपनों के करियर को लेकर खुलकर चर्चा की और सही निर्णय लेने में सहायता प्राप्त की। इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज—हर क्षेत्र के लिए विशेषज्ञों की मौजूदगी ने इस फेस्ट को सर्वसमावेशी बना दिया। इसके साथ ही विदेश में उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले छात्रों को भी आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

