खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थाओं से लिये सेम्पल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थाओं से लिये सेम्पल

मंदसौर

Shares

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थाओं से लिये सेम्पल

मंदसौर।  जिला कलेक्टर के निदेर्शानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दलौदा क्षेत्र में नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र हटिला के साथ तीन संस्थाओंं का औचक निरीक्षण किया गया एवं सेम्पल जब्त किये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि  गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते कलेक्टर के निर्देश पर दलौदा नायब तहसीलदार के साथ दिनांक 20 अप्रैल रविवार को कृष्णा फैमिली रेस्टोरेन्ट एवं ढाबा दलौदा महू – नीमच रोड से लस्सी, आर.डी. होटल महू – नीमच रोड दलौदा से पनीर और राजस्थानी अपना ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट महू – नीमच रोड दलौदा से ग्रेवी के नमुने लिये गये। जो जांच वास्ते राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये । जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जायेंगी। सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट  संचालकों को उचित साफ – सफाई के साथ व्यवसाय करने के निर्देश दिये गये। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मिल्क उत्पादों का उचित डीप फ्रीज में रख कर व्यवसाय करने के निर्देश दिये गये है। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – वाहन रैली के लिए ऑरेंज, चल समारोह के लिए लाल रंग की पोशाक तय- ब्राहमण मातृशक्ति का निर्णय

Shares
ALSO READ -  चाइना लहसुन के आयात को लेकर लोकप्रिय विधायक विपिन जैन नें विधानसभा में प्रमुखता से  उठाई आवाज
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *