श्री श्री मां शक्ति सेवा संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित, पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री का हुआ भव्य अभिनंदन

श्री श्री मां शक्ति सेवा संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित, पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री का हुआ भव्य अभिनंदन

मंदसौर

Shares

श्री श्री मां शक्ति सेवा संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित, पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री का हुआ भव्य अभिनंदन

मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम बही पारसनाथ स्थित श्री श्री मां शक्ति सेवा संस्थान परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह संस्थान की संस्थापक एवं श्री भागवत आचार्य पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय श्री सांवलिया सेठ धाम तक की पैदल यात्रा के सफल समापन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनकी धार्मिक साधना, सेवा भाव और समाज में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की पदयात्राएं समाज में आस्था, एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं। कार्यक्रम के दौरान पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री ने भी समारोह में पधारे सभी अतिथियों का पुष्प मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री सांवलिया सेठ की कृपा से यह यात्रा पूर्ण हुई है और इसका उद्देश्य जन-जन में भक्ति, संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने संस्थान से जुड़े सभी सहयोगियों, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पिपलिया मंडी वरिष्ठ समाजसेवी रूपचंद होतवानी, शंकर लाल हरजानी, जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह धाकड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता पिपलिया मंडी सुधीर जैन, मामा मंडी व्यापारी अध्यक्ष कृष्ण भूत शिक्षक ओमप्रकाश गहलोत, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सरपंच मनमोहन पाराशर, संस्थान अध्यक्ष मुकेश लोहार,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजु जाट, मुकेश पाटीदार, समाजसेवी नरेश हरजानी, वीरेंद्र पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन नाथ योगी, भेरूलाल धनगर, सहित संस्थान के पदाधिकारी, संतगण, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *