यात्री बसों व अन्य वाहनों की जाँच कर लगाया जुर्माना

यात्री बसों व अन्य वाहनों की जाँच कर लगाया जुर्माना

खंडवा

Shares

यात्री बसों व अन्य वाहनों की जाँच कर लगाया जुर्माना

खंडवा – अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस द्वारा इंदौर रोड पर गुरूवार को संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, खंडवा  द्वारा बताया गया कि जाँच के दौरान बसों में दस्तावेजों के साथ किराया सूची, चालक परिचालकों के लायसेंस एवं वर्दी आदि की जाँच की गई। कार्यवाही के दौरान विभिन्न रूटों की लगभग 39 बसों की जाँच की। साथ ही चालक परिचालकों एवं यात्री वाहन स्वामियों को सख्त निर्देश दिए कि वे मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया दर के अनुरूप ही यात्रियों से किराया लें, अन्यथा उनके विरूध्द मोटर व्हीकल अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जिस यात्री बस में कमियां पाई गई उनके विरूध्द कार्यवाही कर यात्री बस व अन्य वाहनों से 32 हजार 800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

ये भी पढ़े –डेंगू दिवस पर ग्राम व स्वास्थ्य संस्थाओं में दिलाई जागरुकता शपथ

Shares
ALSO READ -  भगवान हनुमान ने खुद उतार दिया चोला, हटा दिया सिंदूर! चमत्कार मानकर भक्तों ने अयोध्या से जोड़ दिया कनेक्शन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *