सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मकर सक्रांति पर्व

सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मकर सक्रांति पर्व

नीमच

Shares

सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मकर सक्रांति पर्व

नीमच। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा मकर सक्रांति पर्व उत्साह और उमंग और बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर एलआईसी चौराहे के समीप स्थिति भगवान परशुराम महादेव मंदिर में शाम 5 बजे एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां पर सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम का पूजन करते हुए गायत्री मंत्रोच्चारण किया गया। साथ ही सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तिल-गुड का वितरण करते हुए मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सभी के सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
इस मौके पर सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी, सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या व्यास, विद्या त्रिवेदी, विजया शर्मा,मंजू शर्मा, उषा शर्मा, सुमन शर्मा, अलका सहारिया, निकिता पारीक, प्रियंका शर्मा, सपना शर्मा, विजयलक्ष्मी चतुर्वेदी, सुजीता शर्मा, गायत्री शर्मा, वंदना तिवारी, सीमा शर्मा, प्रतिभा डोरिया, ज्योति नागदा, कल्पना व्यास, पुष्पांजलि तिवारी, मीनाक्षी शर्मा, क्षिप्रा त्रिवेदी सहित समाज की महिलाएं उपस्थित थी।

ये भी पढ़े – क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई

Shares
ALSO READ -  नगर परिषद द्वारा स्पीड ब्रेकर लगवाए गए
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *