खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थानों से लिए मावे के सेम्पल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थानों से लिए मावे के सेम्पल

मंदसौर

Shares

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थानों से लिए मावे के सेम्पल

मंदसौर। जिला कलेक्टर के निदेर्शानुसार आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 14 अक्टूबर सोमवार को कार्यवाही के दौरान तीन संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि 14 अक्टूबर सोमवार को कार्यवाही के दौरान मंदसौर के ग्राम साखतली में सांवलिया मावा भट्टी, हरिओम मावा भट्टी और गोविन्ददास बैरागी के यहां से मावे का नमुना लिया गया हैं।
सभी खाद्य नमुनों को गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला मप्र भोपाल भेजे गये है जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के दौरान सभी संस्थानो को अपने यहां साफ सफाई रखने एवं पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।
 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी- मंदसौर

ये भी पढ़े –गुरुदेव राजेंद्रसूरी जी म सा के 200 वी जन्म शताब्दी निमित अ. भा. श्री राजेन्द्र जैन तरुण परिषद शाखा मंदसौर द्वारा गायो को हरे चारे का आहार कराया गया

Shares
ALSO READ -  श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के दर्शन करा कालिया का मर्दन करते हुए गोवर्धन पूजा के साथ परिक्रमा करवाईं।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *