जातिगत गाली गलौज को लेकर यादव समाज में आक्रोश थाना प्रभारी रामपुर को सोपा ज्ञापन की कार्रवाई की मांग !

Uncategorized

Shares
रामपुर – बीते 19 अगस्त शनिवार को रामपुर क्षेत्र में निवासरत यादव समाज के साथ की गई जातिगत गाली गलौज को लेकर समाजजन ने रामपुर थाना प्रभारी को आरोपियों के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाने को लेकर सोपा ज्ञापन – ज्ञापन में बताया किदिनांक 19 अगस्त को लिलया तालाब में नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई की जा रही थी उस दौरान समाज के कुछ लोग भी वहां खड़े हुए थे जिनको देखकर मौजूद फूला बाई पति बहादुर सिंह, सूरजा पति मंगल ने यादव समाज के लोगों पर जेसीबी चलवाने का आरोप लगाते हुए जातिगत गाली गलौज मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जिसको लेकर यादव समाज के पिडीत परिवारों ने समाज जन को साथ लेकर रामपुर थाना प्रभारी को जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर गली गलोज करने वाले सभी आरोपीयों के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत धारा लगा कार्यवाही करने की मांग की !

ज्ञापन सोपते वक्त यादव समाज के राजू यादव, रोहित यादव, दिलीप यादव, जय यादव, नवीन यादव, मुकेश यादव, गोविंद यादव, अनिल यादव ,शिवम यादव, प्रवीण यादव सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे !

Shares
ALSO READ -  फतेहगढ़ में जल गंगा संवर्धन पर लेखन, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *