*मध्य प्रदेश में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से दिल दहला देने वाली दर्दनाक खबर सामने आई है। बगलामुखी मंदिर के पास पानी से लबालब भरे नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।और उफनते नाले में समा गई श्रद्धालुओं की कार मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से हमारे खाध्योत प्रतिनिधि को मिली जानकारी के अनुसार, नलखेड़ा कस्बे में बगलामुखी मंदिर के पास लगातार बारिश के कारण नाला उफान पर था। इसी दौरान पानी से भरी पुलिया को पार करते समय श्रद्धालुओं की कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पानी से लबालब भरे नाले में जा गिरा।कार में सवार लोग पानी के अंदर फंस गए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार हादसे में आठ लोगों की जान चली गई।*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक*
*इस दर्दनाक हादसे पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शोक व्यक्त किया गया है। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।**पुलिस और प्रशासन ने चलाया बचाव अभियान*
*हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। बचाव दल द्वारा शवों को नाले से बाहर निकाला गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कार को रस्सी की मदद से नाले से बाहर निकाला गया।*
*आगर मालवा पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के अनुसार,मृतकों में सात लोग ओडिशा के रहने वाले थे, जबकि वाहन चालक की भी हादसे में मौत हो गई। चालक मूल रूप से गुजरात के बड़ौदा का रहने वाला था और उज्जैन की एक ट्रैवल एजेंसी के साथ काम करता था।*
*पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।*
*जनहित में जरूरी अपील — पानी से भरी पुलिया पर जान जोखिम में न डालें!*
*मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले और पुलिया उफान पर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर पानी से भरी पुलिया के ऊपर से फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहन निकालने के वीडियो सामने आते हैं।*
*लेकिन याद रखें,पानी का बहाव कितना गहरा और तेज है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें।*
पानी ऊपर से बह रहा हो तो पुलिया पार न करें।*
*प्रशासन एवं पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड और चेतावनियों का पालन करें।*
*सावधानी ही सुरक्षा है। आपकी जिंदगी अनमोल है*
WhatsApp Group
Join Now
