धरणीधर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, निकाली शोभायात्रा

Shares

धरणीधर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, निकाली शोभायात्रा

सिंगोली मे धाकड़ समाज ने अपने आराध्य देव धरणीधर भगवान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए शोभायात्रा निकाली।
नगर में भगवान बलराम के जन्मोत्सव पर धाकड़ समाजजन ने प्रात: 11 बजे चारभुजा नाथ मंदिर से ढोल और डीजे के साथ जुलूस निकाला।
शोभायात्रा में भगवान चारभुजा नाथ और भगवान बलराम की सवारी निकाली गई।
जुलूस में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवक युवतियां बरसात में भी नाचते गाते भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। जुलूस में कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और भगवान का आशीर्वाद लिया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी व कार्यकर्ताओं ने भगवान बलराम की सवारी का स्वागत किया।
जुलूस चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शीतला माता मार्ग, वीर तेजाजी मार्ग, अहिंसा पथ, बापू बाजार, विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड, तिलसवा चौराहा होते हुए धाकड़ समाज पंचायती नोहरे में पहुंचा जहां भगवान चारभुजा नाथ और भगवान बलराम की महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरण कर जुलूस का समापन किया गया।

ये भी पढ़े – भगवान धरणीधर के जुलूस का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

Shares
ALSO READ -  मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर दिए निर्देश।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment