चार धामों से लाएं गये जल से किया तिलस्वा महादेव का अभिषेक

चार धामों से लाएं गये जल से किया तिलस्वा महादेव का अभिषेक

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

चार धामों से लाएं गये जल से किया तिलस्वा महादेव का अभिषेक

सिंगोली:- शिवभक्त व किसान नेता राजकुमार अहीर ने क्षेत्र में खुशहाली की कामना को लेकर की सुखानंद धाम में अभिषेक व पूजा करने के बाद सुखानंद महादेव व यमुनोत्री गंगोत्री चार धाम से लाए गए जल को लेकर तिलस्वा महादेव मंदिर में तक जलकलश यात्रा (वाहन रैली) निकाली गई। जहां यमुनोत्री गगोत्री के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
यात्रा सुबह 9:00 बजे सुखानंद महादेव से शुरू हई
जावद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए अनैक श्रद्धालुओ वह समर्थकों कार्यकर्ताओं द्वारा सुखानंद धाम से श्री तिलस्वां महादेव मंदिर तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओ ने रास्ते भर यात्रा का स्वागत किया । जावद विधानसभा क्षेत्र में किसानों आम नागरिकों की खुशी सुख समृद्धि के मंगल कामनाएं लेकर किसान नेता राजकुमार अहीर अपने अनेक साथियों के साथ श्री सुखानंद धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया गया । तत्पश्चात सुखानंद जी गंगा गुफा व यमुनोत्री गंगोत्री से लाये गया जल के भरे कलश को लेकर काफिले के साथ निकले जहां आगे डीजे की धुन पर भक्त नाचते हुए बम भोले की धुन पर चल रहे थे जल कलश यात्रा अठाना जावद सरवानिया महाराज मोरवन डिकेन रतनगढ़ सिंगोली होते हुए यात्रा दोपहर में श्री तिलस्वा महादेव मंदिर पहुंची। जहां पूर्ण विधि विधान से सुखानंद से लेकर पहुंचे जहां चार धाम के गंगाजल का जलाअभिषेक महादेव को किया गया। इस दौरान रास्ते भर में हर नगर गांव में यात्रा का स्वागत सत्कार अभिनंदन किया गया। काफिले में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन दो पहिया वाहन सैकड़ो की संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए।

ALSO READ -  अभ्‍यर्थियों की काउन्‍सलिंग और दस्‍तावेजों के सत्‍यापन में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें-श्री जैन 

ये भी पढ़े – बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सरवानिया महाराज पूर्ण रूप से रहा बंद, रैली निकाल सौंपा गया ज्ञापन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *