ग्रामपंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाएगा – अनिल शर्मा

Shares

ग्रामपंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाएगा – अनिल शर्मा

पहेड़ा में नियुक्त पदाधिकारीयो को सोपे नियुक्ति पत्र

मल्हारगढ़।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू जी पटवारी,जिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती अर्चना जी जायसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मन्दसौर विधायक विपिन जी जैन,कांग्रेस प्रत्याशी परशुरामजी सिसौदिया की मंशा अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ द्वारा बूथ लेवल एवं ग्रामपंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत पहेड़ा में गठन किया गया और नियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र सौपकर उनका पुष्पमालाओं से स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान,गरीब,मजदूर,व्यापारी सभी दुःखी एवं परेशान उनके हितों के8 लड़ाई कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक लड़ कर उन्हें उनका हक व न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष लियाकत मेव ने कहा कि प्रदेश की सरकार में अराजकता का माहौल व्याप्त है भाजपा नेता सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुवे है जनता भाजपा को जीता कर अपने आप को ठगासा महसूस कर रही है।

इस अवसर पर पहेड़ा में अमजद खा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया वही उपाध्यक्ष पद पर सोना बाई,आबिद खा एवं महामन्त्री वली मोहम्मद को बनाया गया।

इसी प्रकार से जिला कांग्रेस सचिव मुकरम शेख की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में मांगीबाई एवं नावेद कुरेशी को उपाध्यक्ष, शाबिर शाह ओर सोनू खान को महामन्त्री, किशोर चौहान को सचिव नियुक्त किया गया।

ALSO READ -  मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन छतरपुर मे सम्पन्न हुआ

इस मौके पर मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लियाकत मेव,मल्हारगढ़ नगर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल भारती,मंडलम अध्यक्ष किशोर उणियारा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज गुर्जर,अजय पाटीदार चाँदमोहम्मद,असलम खा,साबिर शाह,आबिद खा, इदरीश,नावेद,छोटे शाह,आसिफ,मांगीबाई,अमजद खा, इमरान खान, शरीफ शाह,सद्दाम,सोनू खान,अकलम मंसूरी,जाकिर भाई,पप्पू कुरैशी, फारुख मंसूरी,किशोर,सोना बाई आदि उपस्थित थे

ये भी पढ़े – दलोदा पब्लिक स्कूल मे कारगिल दिवस मनाया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment