कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया 76 वा गणतंत्र दिवस, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
सिंगोली:- 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को पूरे देश सहित सिंगोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रात: साढ़े 8 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी द्वारा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में तिरंगे झंडे को बड़े शान से फहराया तथा सभी ने एक सुर में राष्ट्रगान गाया।
नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों सहित नगरवासियों एवं देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय कुमार नांदेचा, पार्षद कमल शर्मा, निसार पठान, राजेश भंडारी, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण विश्नोई, राजेंद्र नांदेचा, संदीप अग्रवाल, रफीक कबाड़ी, गोपाल सिंह, खाजू भाई, राजकुमार छीपा, सत्तू धाकड़, उज्ज्वल चौधरी, रतन रैगर, पप्पू ठाकुर, सुनील शर्मा, अलकेश जैन, नरेश जैन, अजीज, पूर्व नप उपाध्यक्ष नौशाद हुसैन, मेहबूब मेव, आजाद नीलगर, ओमप्रकाश बलाई, दिनेश गर्ग, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष इमरान पठान, रितेश सेठिया, धीरज जैन, प्रताप सिंह ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने किया।
महेंद्र सिंह राठौड़
ये भी पढ़े – सिंगोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस