वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डॉमिनेन्स की कार्यवाही के तहत 59 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डॉमिनेन्स की कार्यवाही के तहत 59 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

राजस्थान

Shares

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डॉमिनेन्स की कार्यवाही के तहत 59 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में गजेन्द्र सिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में एरिया डॉमिनेन्स एंव वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं धरपकड हेतू पुरे जिले में दिनांक 22.02.2026 को अभियान चलाया गया। अभियान के तहत् समस्त वृताधिकारियों तथा जिले के समस्त थानाधिकारियों के द्वारा वृत तथा थाना स्तर पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान के तहत् 205 अधिकारी / कर्मचारियों की 42 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गयी। एनडीपीएस एक्ट में 03 आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो / बलात्कार के मामले में 01 आरोपी, लूट/डकैती/नकबजनी / चोरी के मामले में 01 आरोपी तथा अन्य मामलों में 13 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 29 गैरसायलो को धारा 126-170 में गिरफ्तार किया गया। 10 प्रकरण आबाकारी अधिनियम में दर्ज कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर 54 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी। 02 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज किये जाकर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 03 आरोपियों को अन्य प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में थाना देवगढ पर 51 किलो 320 ग्राम अवैध डोडाचूरा को जब्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर परिवहन में प्रयुक्त बलेनो गाडी को जब्त किया गया। प्रतापगढ पुलिस की अपराधियों के खिलाफ धरपकड की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

Shares
ALSO READ -  शनिवार को सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई की ओर से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय विद्यालय के 29 विद्यार्थियों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करवाया गया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *