हाईस्कूल आलोरी – गरवाड़ा का 100% परीक्षा परिणाम, छात्र-छात्राओं ने जिले में बढ़ाया मान

Uncategorized

Shares
रतनगढ@
हाईस्कूल आकोरी – गराड़ा ने कक्षा 9वीं एवं 10वीं की बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं में शत-प्रतिशत (100%) सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय के कुल 122 छात्र-छात्राओं में से छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 80% से 95% तक अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्रों ने भी 94% तक अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया।
शिक्षा के साथ-साथ इस विद्यालय में अनुशासन, नित्य प्रार्थना, सामान्य ज्ञान (प्रभु स्तुति एवं सुरीले व मधुर गान जैसी शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है
इस शानदार उपलब्धि पर समाजसेवी श्री एस. पी. व्यास ने विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक वृंद के समर्पित मार्गदर्शन तथा उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों के अनुशासन एवं कार्यशैली से अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी प्रेरणा एवं सीख लेनी चाहिए।

Shares
ALSO READ -  गरीब की झोपड़ी में भोजन पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी का सीएम पर निशाना
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *