बड़ा देवरा श्री देवनारायण मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई शोभायात्रा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा,पूजा अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया

Uncategorized

Shares
जीरन नगर में भगवान श्री देवनारायण के जन्मोत्सव पर सर्व समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा



/जीरन

भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को जीरन में भगवान श्री देवनारायण जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे बड़ा देवरा स्थित देवनारायण मंदिर में भगवान श्री देवनारायण जी की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा के लिए भगवान श्री देवनारायण जी की भव्य झांकी सजाई गई।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली जिसमें सर्व समाज के लोगों ने सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान श्री देवनारायण जी की झांकी का स्वागत किया। भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा की गई और भगवान को अगरबत्ती, नारियल और प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया।

नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः बड़ा देवरा स्थित देवनारायण मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्री देवनारायण जी की महाआरती की गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, नगरवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

Shares
ALSO READ -  सुहागपुरा में आयोजित हो रही है रात्रि चौपाल मौके पर ही समस्याओं का समाधान होने से राहत महसूस कर रहे ग्रामीण
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *