दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ

दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ

चीताखेड़ा। शुक्रवार शाम को रमजान माह के आखिरी जुम्मे को दीदार हुए चांद के तो चेहरों पर लोटी खुशी की चमक, और फिर कहा ईद मुबारक हो, चांद को देख रमजान माह में शुरू किए रोजे , फिर एक माह बाद दिखा चांद तो ईद- उल- फितर की नमाज अदा कर ईद मुबारक के साथ रमजान का हुआ समापन। मुस्लिम कोम ने शनिवार को रमजान के पाक महीने में पूरे महीने अल्लाह ताला की इबादत के बाद इंसानियत का पैगाम , नफरत की दीवारों को तोड़ने वाला, रोजों की बरकत का नाम ईद- उल – फितर का पर्व पूरे शानो शोकत के साथ मनाया गया।
इस दौरान मुस्लिम कोम के हर उम्र के महिला पुरुषों में अपार उत्साह देखा गया। रमजान के सकुशल संपन्न होने की खुशी में ही अल्लाह ताला को शुक्रिया अदा करने के लिए ही ईद- उल- फितर का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं अल्लाह ताला के नेक बंदों की खिदमत का भी मुबारक मौका है ईद।
रमजान सब्र, प्रेम और भाई चारे के साथ -साथ अल्लाह की खिदमत का एक खास महीना है। तभी तो इस्लाम धर्म को मानने वाला हर मुस्लिम कोम रमजान का बेसब्री से इंतजार करता है। मुस्लिम कोम ने शनिवार को ईद उल फितर का पर्व पूरे शानो शोकत और अकिदत उमंग के साथ मनाया गया।
शनिवार को प्रातः 8 बजे बस स्टैंड पर स्थित जामा मस्जिद पर रोजेदारों सहित मुस्लिम कोम के सभी लोग एकत्रित होकर ढोल ढमाकों के साथ जीरन मार्ग पर स्थित ईदगाह पर पहुंचे जहां पेश इमाम ने प्रातः 8:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के पश्चात् सभी मुस्लिम कोम के भाईयों ने एक दूसरे से लिपट एवं हाथ मिलाकर(मुसाफा )कर ईद मुबारक बाद दी। वहीं सनातनी हिन्दू भाई भी सांप्रदायिक भावना रखने वाले राजनीतिक एवं धार्मिक लोग ईद मुबारक देने ईदगाह पहुंचे और ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से लिपट कर ईद मुबारक बाद दी। मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर , उप-सरपंच विकास प्रजापत सहित कई राजनीतिक नेता एवं हिंदू भाइयों ने भी ईदगाह पर पहुंचकर ईद मुबारक बाद दी। रमजान के पूरे माह रोजा रख चुके रोजेदारों ने नये कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की।इस दिन मीठे पकवान जैसे कि सेंवई,(खुरमा ) मिठाई जैसे पकवान बनते हैं मीठी सेंवई (खुरमा) घर आए मेहमानों, हिंदू दोस्तों को दावत पर बुलाकर मान-मनुहार कर खिलाई गई ।

ALSO READ -  भाजपा युवा मोर्चा रतनगढ़ मंडल की बैठक जनसंपर्क ग्राम पंचायत नीलिया और कुंडला में bjp युवा मोर्चा नीमच जिला अध्यक्ष गौरव जी तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *