वार्ड नं. 05 में दो हाईमास्क का हुआ लोकार्पण
मंदसौर । कल नगर पालिका परिषद मंदसौर द्वारा वार्ड नं. 05 में विघ्नहर्ता बालाजी मंदिर शांतनु विहार एवं अभिनंदन मेन क्षेत्र स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर के सार्वजनिक उद्यान में हाई मास्क लाइट का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मंदसौर की अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने इलेटीक स्वीच दबाकर किया । इस अवसर पर ,भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद सारस्वत जिला महामंत्री श्री विजय सुराना जिला मंत्री सुश्री रानू भावसार भाजपा नेता श्री नरेश चंदवानी श्री राजेश गुर्जर एवं श्री नरेंद्र बंधवार विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर क्षैत्रीय पार्षद आशीष गौड, पूर्व पार्षद श्रीमती लिखिता गौड, मंडल महामंत्री श्री बंसी राठौर , श्री केशरीमल जटिया ,भाजपा नेता श्री पीयूष जैन श्री विजय गुर्जर , श्री हर्षवर्धन पाटिल श्री नंदलाल गुजरिया श्री कमलेश रामचंदानी , श्री सुनील सिखवाल , श्री अनिल भावसार श्री जगदीश राठौर श्री परमानंद पारवाली श्री राजेंद्र सांखला भाजपा नेत्री श्रीमती पुष्पा चौहान श्रीमती पूजा ठाकुर श्रीमती लिखिता गौड़ श्रीमती बीना भावसार श्रीमती कविता चौहान श्री सुभाष अग्रवाल श्री ललित परमार श्री पंवार सर, श्री गोपाल राजावत श्री चन्द्रशेखर हलकारा श्री अशोक , श्री लालसिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि हाई मास्क लाइट लगने से क्षेत्रवासियों एवं आमजनों को रात्रि में बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षित वातावरण का लाभ मिलेगा। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में निरंतर हाई मास्क लाइट लगाकर नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

