नगरपालिका के द्वारा बड़े नालों की सफाई का कार्य जारी
मंदसौर-नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर के निर्देश पर मंदसौर नगर पालिका परिषद के द्वारा वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या नहीं हो इसके लिए बड़े नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है विगत दिनों नगरपालिका के सफाई हमले के द्वारा नयापुरा रोड के बड़े नाले की सफाई की गई साथ ही अयोध्या बस्ती एवं आसपास के क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई भी की गई नगर पालिका के द्वारा इन क्षेत्रों में निकाले गए मलवे को ट्रैचिंग ग्राउंड पर भिजवाया गया नगर पालिका का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी हेमचंद शर्मा ने बताया कि आगामी समय में और भी स्थान पर बड़े नालों की सफाई की जाएगी
WhatsApp Group
Join Now

