सिंगोली तहसील के ग्राम पंचायत पटियाल में पानी की समस्या अब विवाद का रूप लेती जा रही है।

सिंगोली तहसील के ग्राम पंचायत पटियाल में पानी की समस्या अब विवाद का रूप लेती जा रही है।

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सिंगोली तहसील के ग्राम पंचायत पटियाल में पानी की समस्या अब विवाद का रूप लेती जा रही है। वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 4 के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर पेयजल से वंचित किया जा रहा है, जिससे उन्हें रोज़ पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया गया कि वे ओंकारलाल धाकड़ के प्रभाव में काम कर रहे हैं और उसके कहने पर ही इन वार्डों में पानी की सप्लाई रोकी जा रही है। आरोप है कि खुलेआम कहा जाता है कि “इन वार्डों में पानी नहीं दिया जाएगा, जो करना है कर लो।”
इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ओंकारलाल धाकड़ द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।
पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता से वंचित होने के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें दूर-दूर तक पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सिंगोली तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि वार्ड नंबर 4 सहित प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सिंगोली से ख्वाजा से मेवाती की रिपोर्ट

Shares
ALSO READ -  बोरदिया कलां एवं आम्‍बा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर संपन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *