नगर पालिका द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व की जा रही है नालो की सफाई
मंदसौर – नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर के निर्देश पर मंदसौर नगर में जहां भी आवश्यकता है वहां वर्षा ऋतु के पहले इन दिनों बड़े एवं छोटे नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है पोकलेन मशीन के द्वारा लक्ष्मण दरवाजे के पास से लेकर किला पंप हाउस तक बड़े नाले से गाद व कूड़ा करकट हटाने का कार्य किया जा रहा है नगर पालिका के द्वारा शिवना नदी के किनारे नीलगर मोहल्ला नाला की सफाई का कार्य भी नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है मित्रवत्स ला भवन से हीरा की बगीची तक मोतिया खाई नाले की सफाई भी की जा रही है मेघदूत नगर में ऑडिटोरियम के पास से लेकर पुराने आरटीओ कार्यालय तक के नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है स्वास्थ्य सभापति श्रीमती दीपमाला रामेश्वर मकवाना ने बताया कि नाले से निकले मलबे एवं कूड़ा करकट को ट्रेचिंग ग्राउंड पर भिजवाया जा रहा है

नगर पालिका द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व की जा रही है नालो की सफाई
WhatsApp Group
Join Now
