रामलला को पूजित अक्षत कलश का विश्व हिंदू परिषद प्रखंडो में आज वितरण होगा

रामलला को पूजित अक्षत कलश का विश्व हिंदू परिषद प्रखंडो में आज वितरण होगा

नीमच

Shares

रामलला को पूजित अक्षत कलश का विश्व हिंदू परिषद प्रखंडो में आज वितरण होगा, श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा निमित्त श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से नीमच भेजे गए पूजित अक्षत कलश का प्रखंडों में वितरण आयोजन आज विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई द्वारा रखा गया है ।
जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि अयोध्या में श्री राम लाल को पूजित अक्षत कलश बीते 3 दिसंबर को नीमच लाए गए थे, जो कि विश्व हिंदू परिषद सेवा प्रकल्प स्थल श्री गोदाम बालाजी मंदिर में रखे हुए थे, अब उक्त पूजित अक्षत का नीमच जिले के प्रखंड स्तर के पदाधिकारी को वितरण होगा, पश्चात प्रखंडों से खण्डों में वितरण होगा और फिर पूजित अक्षत कलश और अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से भेजी गए संदेश का घर-घर वितरण होगा, विश्व हिंदू परिषद की नीमच जिला इकाई द्वारा कलश नीमच जिले के 7 प्रखंड नीमच, मनासा, जावद, रतनगढ़, रामपुरा, कनावटी व जीरन के प्रखंड पदाधिकारी को सौंपें जाएंगे ।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता नीमच जिले के सभी नगरों सहित 1 हजार से अधिक गांवो के सभी हिंदू परिवार जनों के घर पहुंचेंगे और पूजित पीले अक्षत को भेंट कर अयोध्या श्री राम के दर्शन के लिए आमंत्रित करेंगे ।
नीमच प्रखंडों को अक्षत कलश वितरण का आयोजन आज रविवार 17 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे रखा गया है । आयोजन की पश्चात जिला बैठक का आयोजन रखा गया है जिसमें प्रांत व विभाग के पदाधिकारीयो का मार्गदर्शन मिलेगा ।

also read ~ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नयागॉव पुलिस को मिली सफलता

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *