मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 6 वी प्रदेश कार्यसमाति बैठक मुरेना मे सम्पन्न हुई

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 6 वी प्रदेश कार्यसमाति बैठक मुरेना मे सम्पन्न हुई

मध्यप्रदेश क्षेत्रीय खबरें

Shares

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 6 वी प्रदेश कार्यसमाति बैठक मुरेना मे सम्पन्न हुई, प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तौमर के मुख्य आथित्य मे सम्पन्न हुई बैठक,

सिंगोली:- प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बडे संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 6 वी प्रदेश कार्यसमाति बैठक दिनांक 6 जनवरी को मुरेना के मिलन रिसोर्ट मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की तो बतौर मुख्य अथिति के रूप मे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तौमर ओर विशिष्ट अथिति मे मुरेना विधायक दिनेश गूर्जर जौरा विधायक पंकज उपाध्याय नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की पूजन के साथ हुई। प्रदेश बैठक एवं मुरेना जिले के पत्रकारो के सम्मेलन मे बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तौमर ने कहा की परम्पराओं से भरपुर चंबल क्षैत्र मे सभी कलमकारो का स्वागत अभिनंदन है पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और हमेशा विषम परिस्थिति मे भी अपने दायित्व का सही निर्वाहन करते है। इसलिए इनकी महत्वता अलग ही रहती है। देश के उत्थान मे भी पत्रकारो की अहम भूमिका है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कठिन और विषम समय मे भी पत्रकार हितो के लिए सदेव संघर्ष किया और आज भी कर रहे है। कार्यक्रम मे बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तौमर के माध्यम से संगठन अंहसट पत्रकार भवन की भूमि पुनः मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को देने की मांग प्रदेश सरकार तक पहुंचाने तथा सरकार से पत्रकार हितो मे सकारात्मक सोच रखने की बात कही बैठक मे प्रदेश संगठन के शरद जोशी मोहम्मद अली उपेन्द्र गौतम सत्यनारायण वैष्णव शिशुपाल सिंह तौमर सहित विधायक दिनेश गूर्जर ओर पंकज उपाध्याय नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश बैठक मे नीमच जिले से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व कैलाश राठौर भरत जाट चेनसिंह सोलंकी राकेश सोन ने मुरेना पहुंच कर बैठक मे भाग लिया।

ALSO READ -  विधायक श्री परिहार ने खेत तालाब एवं कूप रिचार्ज के हितग्राहियों का किया सम्‍मान

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – भगवान हनुमान ने खुद उतार दिया चोला, हटा दिया सिंदूर! चमत्कार मानकर भक्तों ने अयोध्या से जोड़ दिया कनेक्शन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *