पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मंदसौर

Shares

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मन्दसौर। शहर कांग्रेस एवं मन्दसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पेट्रोल, डीजल, घरेलू रसोई गैस, खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों तथा स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ईष्टा भाचावत एवं मन्दसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा के नेतृत्व में भारत माता चौराहे से घंटाघर तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को आम जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ बताया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक एवं विदेश नीति के कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर एवं आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक भार को कम किया जाए।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा, सुरेंद्र कुमावत, दिलीप देवड़ा, अम्बालाल हिंगोरिया, महेश गुप्ता, अजय मारू, लियाकत नीलगर, विजय मारू, पंकज जोशी, संजय बारेट, सुनील बसेर, विजय जैन, संजय नाहर, मनोहर नाहटा, आमीन खान, विजय सिसोदिया, रविंद्र कुमावत, विश्वनाथ सोनी, मनोहर गुर्जर, राखी सत्रावाला, सुनीता बंडी, साबीर इलेक्ट्रिक, जयस पालीवाल,बल्लू चौहान,कमल नकुम, मांगीलाल परमार, डॉ. चंद्रशेखर अहिरवार, दीपक दलोर, राजेश चौधरी, सुखदेव कुमावत, मंगल गवली, विकास जटिया, मजहर खान, वकार खान, आयुष माली, अखिलेश शर्मा, फारूक कुरैशी, नम्रता सत्रावाला, वर्षा सांखला, सुनीता माली, शैलेश माली, संजय मालवीय, रमेश सेठिया, श्याम साल्वी, योगिता बैरागी, आसिफ, अशोक रैकवार, योगेंद्र जोशी, कलाबाई, बागदी बाई, कौशल्या, निशा, रेखा, हुड़ी बाई, श्यामा, शांतिबाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ -  जैन सोश्यल ग्रुप मन्दसौर ग्रेटर व रोटरी क्लब द्वारा अपना घर के बच्चों को गिरनार वाटर पार्क पर भ्रमण एवं स्विमिंग कराया गया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *