केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम, लेकिन छात्रों को पूर्ण न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : श्री गुर्जर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम, लेकिन छात्रों को पूर्ण न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : श्री गुर्जर

मंदसौर

Shares

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम, लेकिन छात्रों को पूर्ण न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : श्री गुर्जर

मंदसौर, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मिली प्रारंभिक सफलता के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, मंदसौर द्वारा शनिवार को सरदार पटेल प्रतिमा चौराहा से गांधी प्रतिमा, गांधी चौराहा तक विजय मार्च निकाला गया।

यह विजय मार्च देश के छात्रों एवं युवाओं तथा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के दृढ़ नेतृत्व और उनके सतत संघर्ष को समर्पित रहा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर, विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश रातड़िया, परशुराम सिसोदिया, सोमिल नाहटा, राजेश रघुवंशी, मंजीत सिंह टुटेजा, अजय लोढ़ा, हनीफ शेख, सुनीता बंदी ने संबोधित किया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों, अभिभावकों और देशभर में उठी जनभावनाओं की पहली जीत है, लेकिन यह संघर्ष का अंतिम पड़ाव नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। जब तक परीक्षा अनियमितताओं, पेपर लीक और छात्रों के साथ हुए अन्याय के दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती तथा प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का लोकतांत्रिक संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

विधायक विपिन जैन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था किसी भी राष्ट्र के भविष्य की नींव होती है। यदि परीक्षा प्रणाली पर से युवाओं का विश्वास उठ जाएगा तो देश का भविष्य भी प्रभावित होगा।

ALSO READ -  श्री राजपूत महापंचायत संगठन मन्दसौर द्वारा शक्तावत को सम्मानित किया गया

पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा की केंद्र सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि छात्रों के अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा में पारदर्शिता की स्थापना तक कांग्रेस का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं करेगी।

कार्यक्रम का संचालन राजेश सोलंकी ने किया आभार इष्टा भाचावत ने किया।

इस अवसर पर युनूस मेव, दिपकसिंह गुर्जर, बालेश्वर पाटीदार, सुनील बसेर, हनुमंत सिंह, विजेश मालेचा, विनोद शर्मा, विकास दशोरा, आदित्य पाटील, तरुण खिंची, असगर मेव, अजहर हयातमेव, दिलीप देवड़ा, मंथन धनोतिया, प्रितपाल सिहं राणा, अजय मारू, रूपल संचेती,सुनील गुप्ता, प्रितम पंचोली, आसीफ भाई, तुलसीराम पाटीदार, अंजु तिवारी, राखी सत्रवाल, सुरेन्द्र कुमावत, डाँ अजीत जैन, सुरेश भाटी, आरीफ बेग, शाबीर मदारी, समर्थ गुर्जरसंजय बारूठ, रामनारायण, मीना चौहान, नमृता सत्रावाला, वर्षा सांखला, रविन्द्र पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो ने भाग लिया । जानकारी जिला प्रवक्ता प्रवीण मांगरिया द्वारा दी गई ।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *