रणजीत सिंह शक्तावत ने खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भंडारे हेतु ग्यारह बोरी गेहूं के आटे का किया दान।

रणजीत सिंह शक्तावत ने खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भंडारे हेतु ग्यारह बोरी गेहूं के आटे का किया दान।

क्षेत्रीय खबरें

Shares

रणजीत सिंह शक्तावत ने खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भंडारे हेतु ग्यारह बोरी गेहूं के आटे का किया दान।

मल्हारगढ़। आज दिनांक 20,02,24 को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ठिकाना मुंदेडी हाल मुकाम रमा हवेली एवं मुंदेड़ी हाउस पिपलिया मंडी ने मल्हारगढ़ में नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर मे श्री खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर दिनांक 3 मार्च 2024 को विशाल भंडारे के निमित्त ग्यारह बोरी गेहूं के आटे का दान कर धर्म लाभ लिया तथा इस प्रकार के विशाल मंदिर का निर्माण कर श्री खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले समस्त भक्त जनों के साथ ही साथ संपूर्ण समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया और समस्त श्याम प्रेमियों से आग्रह किया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन और धार्मिक कार्यों में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और शक्तावत ने कहा जब जहां मेरी आवश्यकता लगे में इस प्रकार के धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने के लिए समस्त सनातनियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर समिति के अशोक जी राठौर,दिनेश पोरवाल,राकेश शर्मा,गोपाल जाट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल गुप्ता,पंकज फरकीय,गौरव धनोतिया,शेलू सोनी,मनीष कोठारी,सेवानिवृत शिक्षक किशन लाल चौहान,विष्णु लाल ररोतीया आदि अनेक श्याम प्रेमियों के साथ ही साथ खाटू श्याम के अनुयाई एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

ये भी पढ़े – भगवान शिव की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा

Shares
ALSO READ -  गाँव अरनिया में किसान खेत से 10 फिट लम्बे अजगर का वन विभाग ने सफल रेस्क्यू कर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *