प्रतापगढ़ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

प्रतापगढ़ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

राजस्थान

Shares

प्रतापगढ़ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर, विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के तहत जिला कलक्टर के निर्देशन में शनिवार को धमोत्तर पंचायत समिति की देवपुरा व ग्यासपुर धरियावद ब्लॉक की पहाड़ा व चरी दलोट पंचायत समिति की रायपुर व कुम्हारियों का पठार छोटीसादड़ी ब्लॉक की बरखेड़ी व गोमाना सुहागपुरा पंचायत समिति की पाडलिया व कचोटीया में शिविरों का आयोजन हुआ शिविर में पात्र लोगों का पंजीयन किया जा रहा है व योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

सोमवार को यहां लगेंगे कैंप, यहां पहुंचेगी वैन

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीना ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 8 जनवरी सोमवार को धमोत्तर पंचायत समिति की पाल व माडकला धरियावद ब्लॉक की शिवपुरी व केसरियावद दलोट पंचायत समिति की उठेल व बांसलाई एवं सुहागपुरा पंचायत समिति की सुहागपुरा व मोटामायंगा में शिविरों का आयोजन होगा।

प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – प्रतापगढ़ देवगढ़ थाना क्षेत्र के मगरी गांव की घटना 3 मासूमों की रहस्यमयी मृत्यु का खुलासा

Shares
ALSO READ -  377 किलो 250 ग्राम अवैध डोडाचूरा एवं एक बोलेरो पिकअप को किया जब्त जब्त डोडाचुरा की अनुमानित कीमत 56 लाख 58 हजार रूपये
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *