प्रतापगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भाजपा चुनाव कार्यालय का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया

प्रतापगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भाजपा चुनाव कार्यालय का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया

राजस्थान

Shares

प्रतापगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भाजपा चुनाव कार्यालय का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया

प्रतापगढ़ / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी तथा प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एकदिवसीय दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने मनोहरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के निर्माणाधीन कार्यालय का अवलोकन किया तथा निर्माण इंजीनियर से कार्यालय के निर्माण संबंधी कार्यों की चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से संवाद किया एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी तथा राजस्व मंत्री हेमंत मीणा आज प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहे। प्रतापगढ़ पहुंचने पर सूरजपोल गांधी चौराहे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों ने जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष रितेश सोमानी के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया यहां पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री ने मनोहरगढ़ में निर्माणाधीन पार्टी के कार्यालय का अवलोकन किया और निर्माण इंजीनियर से चर्चा कर इसके निर्माण संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली निर्माणाधीन पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री का पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने खेरोट में कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – प्रतापगढ़ भाजपा जनजाति मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *