पांचवें दिन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने किया प्राचीन बावड़ी पर श्रमदान
स्वयंसेवीयों, नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समिति ने नगर पालिका क्षेत्र मे किया श्रमदान
मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिकल्पना आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन मे जल गंगा संवर्धन अभियान के रूप मे गांव गांव गली गली साकार हो रही, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन बावड़ियों की कायाकल्प करना का कार्य हम सबको मिलकर करना है सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा बावड़ी पर जो कार्य किया जा रहा है व सरहानिय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी गुर्जर ने वार्ड 12 मे नागदेवता बावड़ी के सफाई के पांचवें दिन पर कही। श्रीमती गुर्जर सभी के साथ श्रमदान किया श्रमदान कार्य के समापन के बाद उपस्थित सभी सदस्यों को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी गुर्जर ने जल बचाओ की शपथ दिलाई गई। मध्य प्रदेश शासन योजना, आर्थिकी, म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देश में साप्ताहिक कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान पांचवें दिवस नगर पालिका मंदसौर वार्ड क्रमांक 12 में सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा नाग देवता की बावड़ी प्रातः 7 बजे से श्रमदान किया गया। बावड़ी कि सीढीयों से गाज हटाई गई। बावड़ी को स्वच्छ एवं साफ करने के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। वार्ड पार्षद सुनीता भावसार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला, सुधीर शर्मा, राजारामजी तंवर, अजीजुल्लाह खान, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से संतोष सालवी, नवांकुर प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, ग्राम विकास प्रस्थान समिति बाजखेड़ी,मंजू भावसार, परेश्वर युवा समिति नौगांवा रतनलाल चौहान, एवं वार्ड के रहवासी जितेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भावनानी, कंचन भवानानी, लोकेश निगम, आभा निगम, विनोद गुप्ता, आशा शर्मा, वीसी जोशी, पिंकी जोशी एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – अभिनंदन नगर में विधायक विपिन जैन पहुंचे लोगों की सुनी समस्याएं